सारंगढ़-बिलाईगढ़

बिलाईगढ़ विस में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान
02-Feb-2023 7:54 PM
बिलाईगढ़ विस में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

सारंगढ़, 2 फरवरी। विधानसभा बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत बांसउरकुली एवं पंडरीपानी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार व संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ चंद्रदेव राय के मार्गदर्शन में बिलाईगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ पदयात्रा निकाला गया। जिसमें बूथ क्र.190 और 191में नारी शक्ति ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन सफल बनाया।

कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच इतवारी साहू, सरपंच गणेशराम यादव कृष्णा कुमार साहू, दीनदयाल साहू, मनहरण खटकर, यशवंत साहू, नगर पंचायत बिलाईगढ़ के एल्डरमैन दया देवांगन, धनेश यादव, खगेश पटेल, राजेश पटेल अहमद खान एवं कार्यकर्ता, कांग्रेसजन व ग्रामीण शामिल थे।


अन्य पोस्ट