सारंगढ़-बिलाईगढ़

कांग्रेस का हाथ मजबूत करने मांगा आशीर्वाद
01-Feb-2023 7:48 PM
कांग्रेस का हाथ मजबूत करने मांगा आशीर्वाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सरसींवा, 1 फरवरी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तर्ज पर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़  कांग्रेस  अध्यक्ष  मोहन मरकाम के निर्देशानुसार पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारत जोड़ो पदयात्रा चल रहा है।

 सरसीवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 26जनवरी से लेकर 31जनवरी तक 5 ग्राम पंचायत जिसमें कोदवा ग्राम पंचायत, सरसीवा ग्राम पंचायत, पेंड्रावन, ग्राम पंचायत, तेंदूभाटा ग्राम पंचायत, तिलईपाली ग्राम पंचायत तक हाथ जोड़ो यात्रा किया गया। उक्त यात्रा के सरसीवा  ब्लॉक के प्रभारी नेमीचंद केशरवानी -विमल देवांगन के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंकज चंद्रा के साथ साथ ब्लॉक कांग्रेस सरसींवा के सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में सम्मिलित होकर क्षेत्र में घर-घर जाकर छत्तीसगढ़  के भूपेश सरकार के जन विकास कल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से लोगों को बताएं और समझाएं साथ ही कांग्रेस का हाथ मजबूत करने व अपने विधायक के लिए आशीर्वाद मांगे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंकज चंद्रा ने एक जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार हाथ जोड़ो यात्रा  26 जनवरी को दोपहर 3 से यात्रा की शुरुआत कांग्रेस कार्यालय से  हो चुका है। उक्तहाथ जोड़ो यात्रा के प्रभारी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नेमीचंद केशरवानी और विमल देवांगन के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महिला- कांग्रेस ,कमेटी, एनएसयूआई ,अल्पसंख्यक विभाग, कांग्रेस सेवादल के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ हाथ जोड़ो यात्रा में सरसीवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 99 पोलिंग बूथ को 53 ग्राम पंचायत और 20 सेक्टर 5 पोलिंग सेक्टर 4 जोन में विभाजित किया गया हैं। जैसे बालपुर, गाताडीह ,सरसीवा,और गिरसा इन सभी जोन के अंतर्गत जितने भी गांव आते हैं उन सभी स्थानों में हमारी टीम पैदल चलकर छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे।

वहीं पैदल यात्रा करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश सरकार की कार्यकाल में हुए विकास को गांव गांव तक पहुँचाएंगे। इसी कार्यक्रम में हाथ जोड़ो यात्रा के प्रभारी नेमीचंद केसरवानी ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार सचमुच आरक्षण विरोधी है , साथ ही पेट्रोल डीजल के दाम जिस तरह से मोदी सरकार के कार्यकाल में तेज गति से बड़ा है, वह किसी भी सरकार के कार्यकाल में नहीं बढ़ा था। आज पेट्रोल डीजल के दाम बढऩे से सारे सामान महंगा हो गए हैं, आज महंगाई की मार से गरीब मध्यम वर्गीय परिवार  के लोग काफी परेशानी से जूझ रहे हैं।


अन्य पोस्ट