सारंगढ़-बिलाईगढ़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 29 जनवरी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तर्ज पर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूरे छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो पदयात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा का आगाज 26 जनवरी को पूरे प्रदेश भर में किया गया। इसी कड़ी में सारंगढ़ विधानसभा के अंतर्गत महानदी किनारे स्थित ग्राम भद्रा पोलिंग बूथ क्रमांक 1 से जिला कांग्रेस कमेटी के अगुवाई व उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़ की उपस्थिति में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा प्रारंभ हुई।
सर्वप्रथम हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा में पहुंचे उत्तरी जांगड़े, अरुण मालाकार जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण, हाथ जोड़ो पदयात्रा प्रभारी विष्णुनारायण चंद्रा, गनपत जांगड़े विधायक प्रतिनिधि,विनोद भारद्वाज जिल पंचायत सभापति प्रतिनिधि, महेंद्र गुप्ता विधानसभा राजीव मितान क्लब समन्वयक छेदु राम साहू पूर्व जनपद सदस्य, अशोक वर्मा पूर्व जनपद सदस्य का ग्राम भद्रा सरपंच प्रतिमा विनोद मल्होत्रा की अगुवाई में ग्रामवासियों ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया तत्पश्चात हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा ग्राम भद्रा की गलियों में पहुंची यहां पर सभी अतिथियों ने हाथ जोड़ते हुए ग्रामवासियों से भेंट मुलाकात की।
अरुण मालाकार ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा पर प्रकाश डाला और प्रदेश सरकार की योजनाओं को विस्तार से लोगों को बताएं साथ ही कांग्रेस का हाथ मजबूत करने व विधायक के लिए आशीर्वाद मांगा। इसी कड़ी में जिला पंचायत सदस्य वैजयंती लहरें ने भी संबोधित कर स्वागत अभिनंदन के लिए आभार प्रकट की। आजा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद भारद्वाज ने भी भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार आरक्षण विरोधी है साथ ही महंगाई को लेकर मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही। इसी कड़ी में गनपत जांगड़े विधायक प्रतिनिधि ने भी मंच को संबोधित किया और कहा कि आप सब ने अभूतपूर्व स्वागत किया जिसके लिए हम सदैव आभारी रहेंगे।