सारंगढ़-बिलाईगढ़

बूथ पर पकड़ मजबूत करो - सुभाष
25-Jan-2023 4:39 PM
बूथ पर पकड़ मजबूत करो - सुभाष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 25 जनवरी।
जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जालान ने कहा कि इस चुनावी साल में प्रदेश से कांग्रेस सरकार को उखाडऩा है तो एकजुट होकर सरकार के खिलाफ सडक़ों पर उतरकर अब लडऩा होगा। अब वक्त आ गया है घर-घर जाकर लोगों से जनसंपर्क करो। लोगों से व्यक्तिगत जुड़ा बनाना होगा। प्रदेश में लोगों से ज्यादा से ज्यादा मेलजोल बढ़ाओ और उनके घर आना-जाना शुरू करो, जब लोगों से बातचीत करो तो उनकी बात को सुनो और बोलो, इससे लोगों के मन में आपके लिए एक अच्छा विचार बनेगा।  कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ की बारिक से बारिक जानकारी होनी चाहिए।

बूथ में टोटल कितने वोट हैं, किस जाति के कितनी महिला, एससी, एसटी और अन्य वर्ग के कितने वोट हैं। युवा वोटर कितने हैं, नए मतदाता कितने हैं । यह तमाम जानकारियां कार्यकर्ताओं को होनी चाहिए। यह जानकारी नहीं है तो इसका मतलब आप की उस बूथ पर पकड़ कमजोर है व आपके कार्यकर्ता निष्क्रिय है, इसलिए बूथ पर पकड़ बनाने के लिए युद्ध स्तर पर जुट जाएं ।
 


अन्य पोस्ट