सारंगढ़-बिलाईगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 25 जनवरी। सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े के हाथों क्रांतिकारी शिक्षक संघ का वार्षिक कैलेंडर 2023 का विमोचन विधायक निवास सारंगढ़ में संघ के प्रदेश अध्यक्ष लैलून कुमार भारद्वाज प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र पटेल प्रदेश महामंत्री नरसिंह श्रीवास, प्रांतीय महासचिव कौशल कुमार राठिया, प्रदेश सचिव राम शरण भारद्वाज, प्रांतीय सह सचिव भूपेंद्र साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार महेश, ब्लॉक अध्यक्ष विमल अजगले एवं समस्त प्रांतीय जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों की उपस्थिति में साथ ही जिला अध्यक्ष सभापति अरुण मालाकार नगर पालिका अध्यक्ष सारंगढ़ प्रतिनिधि अजय बंजारे विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े की उपस्थिति में वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया।
शिक्षकों को विधायक सारंगढ़ उत्तरी जांगड़े जी ने नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी चंपा सारस्वत, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दीपक महेश, कौशल्या राठिया, शकुन महिलाने, उर्मिला ममता साहू, मुरली पटेल, गजेंद्र चौहान, महंगू दास भारद्वाज, चुनेद्र लहरें, मोहन जांगड़े कलाराम जोल्हे एवं सैकड़ों शिक्षक साथ रहे।


