सारंगढ़-बिलाईगढ़

भाजपा जिलाध्यक्ष जालान ने किया कार्यकारिणी का विस्तार
02-Jan-2023 2:48 PM
भाजपा जिलाध्यक्ष जालान ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

सारंगढ़, 2 जनवरी। भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा नवगठित सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला अध्यक्ष सुभाष जालान ने जिला कार्यकारिणी घोषित किया है। जिला कार्यकारिणी में सारंगढ़ के पूर्व नपाअध्यक्ष अजय गोपाल एवं रामकृष्ण नायक को जिला महामंत्री बनाया गया है। उक्त कार्यकारिणी पर सारंगढ़ विधान सभा के युवा नेता हरिनाथ खुंटे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभ कामनाएँ प्रेषित किया है।

खुंटे ने कहा कि नवीन जिला कार्यकारिणी में सभी क्षेत्रों के लोगों को अवसर दिया गया है। एक मजबूत जिला टीम सारंगढ़ को मिला है। इसके लिए प्रदेश नेतृत्व एवं जिला भाजपा अध्यक्ष सुभाष जालान को धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ । वर्ष के अंतिम तक प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। इस दृष्टि से यह कार्यकारिणी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


अन्य पोस्ट