सारंगढ़-बिलाईगढ़

युवा महोत्सव में सभी आयु वर्गों को मिल रहा एक बेहतर मौका-चन्द्रदेव राय
09-Dec-2022 7:00 PM
युवा महोत्सव में सभी आयु वर्गों को मिल रहा एक बेहतर मौका-चन्द्रदेव राय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 9 दिसंबर। संसदीय सचिव एवं विधायक चंद्रदेव राय के मुख्य आतिथ्य एवं सारंगढ़ विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष उत्तरी गनपत जांगड़े की अध्यक्षता में एक दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन  सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में आयोजित हुआ। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी उपस्थित रहे।

 संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चन्द्रदेव राय ने कहा कि बहुत खुशी है कि छत्तीसगढ़ सरकार की गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की संकल्पना साकार होती हुई दिखाई दे रही है। सारंगढ़ की इस पावन धरा में अनेक प्रतिभाओं ने जन्म लिया है, इस युवा महोत्सव में जशपुर की संस्कृति से लेकर बस्तर के नृत्यों का अनुभव मिला है। इस युवा महोत्सव की एक बड़ी खासियत यह है कि सांस्कृतिक एवं खेल प्रतिभाओं के माध्यम से हर उम्र के लोग इन आयोजनों में भाग ले सकते हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम इसी प्रकार से लगातार बेहतर काम करते हुए गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पनाओं को साकार करेंगे। उन्होंने सभी विकासखंड स्तरीय विजेता प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि जिला स्तर पर विजयी होकर संभाग में जाए एवं संभाग के साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी होकर अपने जिले का नाम रोशन करें।

 विधायक जांगड़े ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदर्शी योजनाओं के कारण जिले स्तर के आयोजन लगातार हो रहे हैं, जो एक जिले के रूप में हमारे लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि नया जिला सारंगढ के खेलभांठा मैदान में हर महीने कुछ न कुछ आयोजन होता है। इस मौके पर उन्होंने मैदान के रंगमंच में छत के निर्माण के लिए नगर पालिका की ओर से 5 लाख रूपए की घोषणा की। ताकि आने वाले समय में होने वाले आयोजनों के लिए टेंट लगाने की आवश्यकता न हो।

कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी ने कहा कि पारंपरिक विधाओं के साथ ही संस्कृति और खेलों को बढ़ावा देने के लिए युवा महोत्सव की शुरुआत हुई है। जिला स्तरीय युवा महोत्सव के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी अंचल के प्रतिभागियों को अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक बेहतर मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव में युवाओं द्वारा किए जा रहे गतिविधियों ने उन्हें भी ऊर्जा मिलती है कि वे भी इनके संग होकर इन नृत्यों का हिस्सा बन जाएं। उन्होंने सभी को जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहां की स्मृतियां आपके साथ जीवंत रहेंगी, आप यहाँ से जीतकर संभाग स्तर पर जाएं और उसके पश्चात राज्य स्तर पर जाकर जिले का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम में गौ-सेवा आयोग छत्तीसगढ़ के सदस्य पुरुषोत्तम साहू, कृषक कल्याण परिषद सदस्य शरद यादव, सारंगढ़ जनपद अध्यक्ष मंजू मालाकार, बरमकेला जनपद अध्यक्ष तारा अरूण शर्मा, बिलाईगढ़ जनपद अध्यक्ष भूमिका कत्थाकार, सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे, संयुक्त कलेक्टर डॉ. स्निग्धा तिवारी, सारंगढ़ एसडीएम मोनिका वर्मा, समस्त जनपद सीईओ, खेल विभाग के अधिकारी कर्मचारी, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव प्रतियोगिता में चित्रकला, वाद-विवाद, फूड फेस्टिवल, शास्त्रीय गायन, बांसुरी वादन, हारमोनियम वादन, लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी, नाटक, कत्थक, भरतनाट्यम, तबला वादन, इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े खेल जिनमें खो-खो, कबड्डी भौंरा, गेड़ी, फुगड़ी आदि खेल शामिल किए गए थे। यह प्रतियोगिता 15 से 40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग हेतु आयोजित किया गया था। जिले के सभी विकासखंडों से चयनित प्रतिभागी महिला व पुरूष जिला स्तरीय युवा महोत्सव में शामिल हुए थे। उक्त आयोजन में विजेता दल एवं प्रतिभागियों को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय युवा महोत्सव से चयनित किया है।

ये रहे विजेता

15 से 40 वर्ष में शास्त्रीय नृत्य में सुनीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह कत्थक में निहारिका भारद्वाज ने प्रथम स्थान, करमा नृत्य में 40 से ऊपर वर्ग में प्रथम स्थान, सुआ नृत्य 15 से 40 वर्ष बस्तरिहा नृत्य प्रथम स्थान, राउत नाचा में प्रथम 15 से 40 वर्ष वि.खंड बरमकेला, 40 से ऊपर वर्ग में द्वितीय स्थान बरमकेला विकासखंड रहे। पंथी नाचा में 15 से 40 वर्ष वि.खंड बरमकेला, 40 वर्ष से ऊपर प्रथम वि.खंड बरमकेला, डंडा नाचा 40 वर्ष से ऊपर प्रथम स्थान वि.खंड बरमकेला, पंथी नृत्य प्रथम स्थान सारंगढ़ ने प्राप्त किया। खोखो 15-40 वर्ष बालक वर्ग प्रथम स्थान बरमकेला एवं द्वितीय स्थान बिलाईगढ़, खो खो 15-40 बालिका वर्ग प्रथम स्थान बरमकेला एवं द्वितीय स्थान सारंगढ़, भौंरा 15-40 वर्ष पुरुष वर्ग प्रथम स्थान अभिषेक देहरी, बरमकेला, 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग प्रथम स्थान सुषमा प्रधान बरमकेला, भौंरा 15-40 वर्ष महिला वर्ग प्रथम स्थान पूजा साहू, सारंगढ़, द्वितीय स्थान नमिता प्रथान बरमकेला। फुगड़ी 15-40 वर्ष महिला वर्ग प्रथम स्थान वेदमती साहू बरमकेला, द्वितीय स्थान पूजा साहू सारंगढ़, फुगड़ी 15-40 वर्ष पुरूष वर्ग प्रथम स्थान अभिषेक देहरी बरमकेलाए 40 वर्ष से ऊपर वर्ग प्रथम स्थान महिला वर्ग सुषमा प्रधान बरमकेलाए गेड़ी 15.40 पुरूष वर्ग प्रथम स्थान रूपेश चंद्रा सारंगढ़ एद्वितीय स्थान सुमित प्रधान बरमकेलाए गेड़ी 15.40 वर्ष महिला वर्ग प्रथम स्थान पूजा साहू सारंगढ़ए द्वितीय स्थान नमिता प्रथान बरमकेलाए गेड़ी 40 वर्ष से अधिक पुरूष वर्ग प्रहल्लाद कैवर्तए 40 वर्ष से अधिक महिला वर्ग सुषमा प्रधान बरमकेला। फूड फेस्टिवल 40 वर्ष से ऊपर महिला वर्ग प्रथम स्थान आरती शुक्ला सारंगढ़, कबड्डी 15-40 वर्ष पुरूष वर्ग प्रथम स्थान बरमकेला, द्वितीय स्थान बिलाईगढ़, कबड्डी 15-40 वर्ष महिला वर्ग प्रथम स्थान बिलाईगढ़, द्वितीय स्थान सारंगढ़, कबड्डी 40 वर्ष से ऊपर पुरूष प्रथम स्थान बिलाईगढ़। हारमोनियम वादन 15-40 वर्ष वर्ग प्रथम स्थान कुबेर चरण सारंगढ़, द्वितीय स्थान प्रकाश ताण्डी बरमकेला, हारमोनियम वादन 40 वर्ष से ऊपर प्रथम स्थान दिलीप साहू बरमकेला, द्वितीय स्थान पवन पास बिलाईगढ़, सितार वादन 40 वर्ष से अधिक प्रथम स्थान हरे कृष्णा तिवारी सारंगढ़, शास्त्रीय वादन 40 वर्ष से अधिक प्रथम स्थान संतराम धृतलहरे सारंगढ़ एवं दीपक महिलांग बिलाईगढ़, द्वितीय स्थान शशि भूषण ठाकुर बरमकेला, बांसुरी वादन प्रथम स्थान आदित्य देवांगन सारंगढ़, तबला वादन 15 से 40 वर्ष वर्ग प्रथम स्थान तबीश चौहान सारंगढ़, द्वितीय स्थान सुशील पटेल बिलाईगढ़, तबला तबला वादन 40 वर्ष से ऊपर प्रथम स्थान दुर्गेश देवांगन सारंगढ़, द्वितीय स्थान तेजाराम निषाद बरमकेला ने प्राप्त किया।


अन्य पोस्ट