राजनांदगांव
दो घंटे की गोलीबारी में मिला आटोमेटिक इंसास व अन्य विस्फोटक सामान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 मई। महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस ने रविवार को छत्तीसगढ़ सीमा से सटे इलाकों में माओवादी शिविर और ठिकानों को ध्वस्त किया। रविवार को पुलिस को नक्सल कैम्प को ध्वस्त करने के बाद मौके से अत्याधुनिक हथियार इंसास और अन्य विस्फोटक सामान बरामद किया है। मुठभेड़ के बाद नक्सली फरार हो गए।
रविवार को दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि भामरागढ़ दलम ने हाल ही में खोले गए एफओबी कवांडे के पास महाराष्ट्र तटरक्षक सीमा पर एक शिविर स्थापित किया है। सूचना के आधार पर पुलिस न इलाके की तलाशी कर रहे थे तो माओवादियों द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी की गई। सी-60 ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब 2 घंटे चली अलग-अलग स्थानों पर गोलीबारी हुई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को गढ़चिरौली पुलिस को सूचना मिली कि भामरागढ़ दलम ने एफओबी कवांडे के पास महाराष्ट्र तटरक्षक सीमा पर शिविर स्थापित किया है। सूचना पर एएसपी एडमिन एम. रमेश लगभग 200 कमांडो का नेतृत्व में सी-60 कमांडो का एक अभियान शुरू किया। सुबह तलाशी के दौरान माओवादियों द्वारा उन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू की गई। सी-60 ने भी जवाबी कार्रवाई की।
करीब 2 घंटे तक तीन अलग-अलग स्थानों पर गोलीबारी होती रही। तलाशी के दौरान दो हथियार फोर्स ने बरामद किया। जिसमें एक स्वचलित हथियार इंसास और एक सिंगल शॉट रायफल, एक मैगनीज, कई जिंदा राउंड, डेटोनेटर, एक रेडियो, 3 पि_ू, डब्ल्यूटी चार्जर और बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य और सामान शामिल है। शिविर को सी-60 कमांडो ने पूरी तरह से नष्ट कर दिया। माओवादियों के घायल होने व मारे जान तथा अन्य माओवादियों द्वारा घसीटे जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।


