राजनांदगांव

सम्मान सभा और संगोष्ठी सभा आयोजित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 अप्रैल। भाजपा द्वारा देशभर में 14 से 25 अप्रैल तक भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती को पखवाड़े के रूप में मनाने के आह्वान के तहत पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम में डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं नगरीय निकाय मंत्री मध्यप्रदेश शासन कैलाश विजयवर्गिस शामिल हुए। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे, महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा उपस्थित थे।
भाजपा मीडिया सेल के अनुसार मुख्य वक्ता कैलाश विजयवर्गिस ने कहा कि अब्राहम लिंकन ने दास प्रथा व नेल्सन मंडेला ने गुलाम प्रथा का अंत किया और वह दोनों नेता विश्व नेता के रूप में प्रसिद्ध हुए, परंतु बाबा साहब अंबेडकर ने जो संविधान निर्माण के माध्यम से उच्च, नीच, भेदभाव, छुआछूत को समाप्त करने का महान कार्य किया, परंतु देश का दुर्भाग्य है कि बाबा साहब अंबेडकर कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण विश्व प्रसिद्ध नेता नहीं बन पाए। उन्होंने बताया कि भाजपा ने हमेशा ही अंबेडकर साहेब का देशभक्ति नीतियों के कारण सम्मान किया।
कैलाश विजयवर्गिस ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा साहेब की नीतियों का अनुशरण करते महिला सशक्तिकरण, समानता का सूत्र एवं गरीबी दूर करने के सूत्र का अनुशरण करते देश को आगे बढऩे का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज 125 देश में बाबा साहब अंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है। संयुक्त राष्ट्र संघ में भी बाबा साहब की जयंती मनाई गई है। जिसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रशंसा करते कहा कि एक व्यक्ति जो विचार बन गया, एक विचार जो आंदोलन बन गया और एक आंदोलन जिसे भारत को एक नया संविधान दिया। जिसके कारण दलित पिछड़े और शोषित लोगों को स्वाभिमान से जीने का अधिकार मिला, ऐसे भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर, जिसकी जयंती 14 अप्रैल को आज पूरा विश्व मनाता है, उसे सेवा पखवाड़े के रूप में भाजपा ने पूरे देश में मनाने का जिम्मा लिया है। ऐसे भारत माता के सपूत को हम आज याद कर रहे हैं जिसका हमें गर्व है।
सांसद संतोष पांडे एवं महापौर मधुसूदन यादव ने संविधान की किताब को जेब में लेकर चलने वाले राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते कहा कि संविधान के विषय में भ्रम फैलाने वाले कांग्रेसी पहले इतिहास पढ़ लेने की नसीहत देते बताया कि आपातकाल में इंदिरा गांधी ने लगातार मूल संविधान में संशोधन किया और एक लाख से अधिक लोगों को जेल में डालकर सैकड़ो की मात्रा में संविधान संशोधन करते अपने अनुकूल नियम कानून बनाए।
महापौर यादव ने कहा कि भाजपा कभी भी डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान को नहीं बदलेगी। कार्यक्रम का संचालन शरद श्रीवास्तव एवं आभार प्रदर्शन कोमल सिंह राजपूत ने किया
इस अवसर पर रामजी भारती, खूबचंद पारख, संतोष अग्रवाल, सचिन बघेल, सुरेश एच लाल, किरण वैष्णव, किरण साहू, शशिकांत दिवेदी, विनोद खांडेकर, चंद्रिका डडसेना, रविंद्र वैष्णव, मूलचंद लोधी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।