राजनांदगांव

त्याग, तपस्या और बलिदान का पर्याय है कांग्रेस-कुलबीर
29-Dec-2022 3:16 PM
त्याग, तपस्या और बलिदान का पर्याय है कांग्रेस-कुलबीर

कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 दिसंबर।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस कांग्रेस भवन में 28 दिसंबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
शहर कांग्रेस महामंत्री अंमित चंद्रवंशी ने  बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 28 दिसंबर 1885 को स्थापना हुआ था। जिसको लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार, प्रदेश महासचिव व राजनांदगांव शहर प्रभारी अरुण सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में 28 दिसंबर को सुबह 10 बजे कांग्रेस भवन में संगोष्ठी सभा आयोजित कर कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अंत्यावसायी विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला एवं खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल ने अपने विचार रखे। 
इस अवसर पर महापौर हेमा देशमुख ने  कहा कि कांग्रेस की विचारधारा, गौरवशाली अतीत को दृष्टिगत रखते संगठन की बेहतरी के लिए कार्य करें। हम उन सभी कार्यकर्ताओं व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को कभी नहीं भूल सकते, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था। शहर अध्यक्ष छाबड़ा ने कहा कि मुझे गर्व है कि कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास रहा है, करोड़ों  लोगों के परिश्रम, तपस्या, त्याग और बलिदान की नींव है। 
कांग्रेस जो महज एक पार्टी ही नहीं अपितु एक विचारधारा है। देश को आजाद कराने में कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान है। 
संगोष्ठी सभा में प्रेमचंद बाफना, रूपेश दुबे, फिरोज अंसारी, सूर्यकांत जैन, मोहनी सिन्हा, मामराज अग्रवाल,  प्रमोद बागड़ी, संजय साहू, विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, झम्मन देवांगन, नरेश शर्मा,  सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट