राजनांदगांव

लक्ष्य नहीं होता तो मन भटकता रहता है - हर्षित मुनि
23-Oct-2022 4:04 PM
लक्ष्य नहीं होता तो मन भटकता रहता है -  हर्षित मुनि

राजनांदगांव, 23 अक्टूबर। जैन संतश्री हर्षित मुनि ने कहा कि लक्ष्य नहीं होता तो हमारा मन भटकता रहता है। हम फालतू में समय बर्बाद कर देते हैं। हमें जो प्राप्त है वह दुर्लभ है। अगर इसकी कीमत पता चलती तो जैसे हम जी रहे हैं, वैसे जी नहीं पाते और हमारे पास समय की कमी होती। समता भवन में शनिवार को जैन संत श्री हर्षित मुनि ने अपने नियमित प्रवचन में कहा कि हम प्रतिदिन यह सोचे कि जीव तेरा लक्ष्य क्या है और तू किस ओर बढ़ रहा है। प्रतिदिन हम यह सोचेंगे तो निश्चित मानिए एक दिन हमारा मन भी बदलेगा और हमें हमारे लक्ष्य का पता चलेगा तथा हम लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। यह जानकारी विमल हाजरा ने दी।


अन्य पोस्ट