राजनांदगांव

राजनांदगांव, 28 जून। कोदो, कुटकी, रागी जैसे लघु धान्य फसलों का उत्पादन जिले के वनांचल क्षेत्रों में किया जाता है। लघु धान्य फसलें पौष्टिक गुणों से भरपूर होती हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व बहुत ही गुणकारी एवं औषधीय तत्वों से भरपूर हैं। लघु धान्य जैसे कोदो, रागी आदि में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बहुत लाभदायक है। कृषक स्थानीय बाजार एवं व्यापारियों को 2000-2500 रुपए प्रति क्ंिवटल की दर से रागी एवं कोदो का विक्रय करते हैं। शासन द्वारा लघु धान्य फसलों को बढ़ावा दिया जा रहा है और समर्थन मूल्य 3377 रुपए रागी, कोदो 3000 रुपए प्रति क्ंिवटल की दर से क्रय करने के निर्णय के बाद किसानोंं का लघु धान्य फसलों के प्रति रूझान बढ़ा है और उनमेंं काफी उत्साह है।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने लघु धान्य फसल का रकबा बढ़ाने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया है। इष वर्ष खरीफ फसल 2022-23 में कृषि विभाग द्वारा लघु धान्य फसलों के क्षेत्र विस्तार में विशेष ध्यान दिया जा रहा है।