राजनांदगांव

कलश यात्रा के साथ देवी भागवत महापुराण कथा शुरू
26-Dec-2021 4:28 PM
कलश यात्रा के साथ देवी भागवत महापुराण कथा शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबागढ़ चौकी, 26 दिसंबर।
सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के उद्देश्य के साथ नगर में शुक्रवार से 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ हो गया। आयोजन का यह दूसरा वर्ष है। नई पीढ़ी को धर्म संस्कार व परंपरा की शिक्षा एवं वैश्विक महामारी से मुक्ति तथा विश्व कल्याण की भावना से निहित इस आयोजन को धर्मपे्रमियों तथा हर वर्ग से सराहना मिल रही है।

ब्लॉक मुख्यालय में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ शुक्रवार शाम 4 बजे से शुरू हुआ।  कथा के आरंभ से पूर्व नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली। ब्लॉक मुख्यालय में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ शुक्रवार शाम 4 बजे से शुरू हुआ। कथा के आरंभ से पूर्व नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ नगर के वार्ड 4 ट्रायबल कालोनी स्थित भगवान राम जानकी व हनुमान मंदिर से हुआ। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से भ्रमण करते भागवत कथा स्थल में आकर समाप्त हुई। कलश यात्रा में खुज्जी विधायक छन्नी चंदू साहू भी शामिल हुई। शोभायात्रा में छग व महाराष्ट्र की मांदरी नृत्य व भजन गायकों की टोली आकर्षण का केंद्र बनी रही।   

आयोजक समिति ने बताया कि श्रीमद भागवत महापुराण कथा 1 जनवरी तक जारी रहेगा। कथा के अंतिम दिन भंडारा महाप्रसादी का भी आयोजन रखा गया है। कलश यात्रा में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, पार्षद अविनाश कोमरे, शंकर निषाद, मनीष बंसोड, बिसन देवागन, शीतल भुआर्य, मुकेश सिन्हा, प्रमोद ठलाल, अवधेश त्रिपाठी, योगेन्द्र मिश्रा, ललित साहू, कौशल शर्मा, अजय अग्रवाल, छगन बंजारे, अनिल महोबिया, विनोद डेहरिया, मोंटी खंडेलवाल, रामेश्वरी सुपेत, पूर्णिमा यादव, सुषमा त्रिपाठी, मनोज भुआर्य, सतीश शर्मा, भुनेश्वर देवांगन, बस्तर सलामे, दीपू सोनी, डिलेन्द्र देवांगन सहित सैकड़ों की संख्या में धर्मप्रेमी शामिल हुए।

मां भगवती ही प्रकृति है- गोस्वामी
श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा के प्रथम दिवस भागवताचार्य पं. विनोद बिहारी गोस्वामी ने देवी महिमा का वर्णन किया। उन्होंने अपने मुखारविंद से कहा कि  मां भगवती ही प्रकृति है। यह आदि शक्ति ही सर्वोच्च शक्तिमान है। कथावाचक श्री गोस्वामी ने कहा कि मां  भगवती की इच्छा से ही सृष्टि  की रचना व सृष्टि का संपूर्ण कार्य चल रहा है। कथावाचक ने कहा कि  देवी भागवत की महिमा का बखान करते कहा कि अमृत पान से व्यक्ति एक जीवन में अमर होता है, लेकिन श्रीमद देवी भावगत महापुराण कथा के श्रवण से श्रवणकर्ता के पूरे कुल का कल्याण होता है। पं. गोस्वामी ने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हम अपने जन्म व जीवन के उद्देश्य को समझे तथा भागवत भक्ति में ध्यान लगाकर अपने संसार में आने के उद्देश्य को सफल बनाएं।
 


अन्य पोस्ट