रायपुर

12 टन लोहा लेकर निकला ट्रक गायब, ट्रांसपोटर्र सहित चालक पर शक
27-Nov-2026 8:45 PM
12 टन लोहा लेकर निकला ट्रक गायब, ट्रांसपोटर्र सहित चालक पर शक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 नवम्बर। खमतराई में ट्रांसपोर्ट से भेजे गए 12 टन से अधिक लोहे के एंगल समय और गंतव्य स्थान न पहुंचाने में मामले में व्यापारी ने  ट्रांसपोटर्र, ट्रक चालक के खिलाफ अमानत में खयनत का का अपराध दर्ज कराया है। ट्राक में लोड किए गए करीब 6 लाख 89 हजार के लोहे के एंगल गायब थे। पुलिस ने मामले में धारा 316(3), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

बैरनबाजार स्थित एसबीआई जोनल ऑफिस के सामने रहने वाले दिनेश चंद्र तापडिय़ा ने अपनी फर्म तापरिया ट्रेडर्स के माध्यम से 12 नवंबर को मेटल पार्क स्थित गोदाम से 12,070 किलो लोहे के एंगल  वाहन एम 26 सीएच 1339 में लोड कर न्यू रायपुर गुजरात रोडवेज रायपुर के माध्यम से सूरज ट्रेडर्स आष्टी, जिला बीड महाराष्ट्र के लिए भेजे थे। भेजे गए माल की कीमत 6,89,612 रुपये बताई गई है।  जिसके बाद ट्रक रवानगी से लेकर अब तक माल पार्टी तक नहीं पहुंचा। इस बारे में दिनेश तापडिय़ा ने जब वाहन चालक, वाहन मालिक और ट्रांसपोर्टर से संपर्क किया तो तीनों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस बीच कारोबारी ने आशंका जताई है कि तीनों ने आपसी मिलीभगत कर लोहे के एंगल को कहीं बेच दिया और उसकी रकम का गबन कर लिया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रांसपोटर्र, ट्रक चालक और अन्य के खिलनाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया है।

दिए गए दस्तावेजों के माध्यम से पुलिस मामले में जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट