रायपुर
तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को कुचला, मौत
27-Nov-2026 8:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सूरजपुर, 27 नवंबर। अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत तुलसी में स्वास्थ्य केंद्र के समीप कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
लटोरी पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत सोनगरा पीपरपारा निवासी कलेश्वर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 25 नवंबर को उसके बड़े पिताजी परसोत्तम सिंह अपने ससुराल से कथा कार्यक्रम में शामिल होने उपरांत सायकल से वापस घर लौट रहे थे। तभी जरही तरफ से अंबिकापुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 29 एडी 8289 के चालक ने ग्राम पंचायत तुलसी में टक्कर मार दी, जिससे परसोत्तम सिंह साइकिल सहित सडक़ से काफी दूर फेंका गया। उसके चेहरे पर गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे