रायपुर

युवक से मारपीट कर मोबाइल, पर्स और बैग लूटा
27-Nov-2026 8:44 PM
युवक से मारपीट कर मोबाइल, पर्स और बैग लूटा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 नवम्बर। तिल्दा के ग्राम जारा निवासी ढालेंद्र कुमार यादव के साथ छतौद भाठा के पास लूट हो गई। ढालेंद्र 24 नवंबर की रात  9.30 बजे वह अपनी बाइक से गांव जारा से खम्हरिया स्थित रामा मेटालिक प्राइवेट कंपनी में काम करने जा रहा था।

इसी दौरान ग्राम छतौद भाठा के पास दो बाइक सवार चार युवक बैठे हुए मिले। पीडि़त ने बताया कि चारों युवक नशे की हालत में लग रहे थे और हिंदी व छत्तीसगढ़ी भाषा में बातचीत कर रहे थे। आरोप है कि युवकों ने उसकी बाइक को धक्का देकर उसे जमीन पर गिरा दिया और पैंट में रखे मोबाइल फोन, पर्स एवं बैग को झपटकर छीन लिया। आरोपियों ने मोबाइल से सिम कार्ड निकालकर फेंक दिया।

ढालेंद्र ने बताया कि घटनास्थल पर हल्का अंधेरा था। इस कारण से आरोपियों को पहचान नहीं पाया। इस संबंध में उसने अपने पिता संतोष कुमार एवं जीजा मनीष यादव को जानकारी दी।

जिसके बाद कल शाम थाना जाकर लिखित शिकायत दी गई।

 

मेन रोड पर चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा युवक गया

रायपुर,  27 नवंबर। आरंग थाना क्षेत्र में मेन रोड पर चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले 20 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू भी जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक,  ग्राम रानीसागर मुक्तिधाम के पास मुख्य मार्ग पर  युवक चाकू लहराते हुए लोगों को डराते-धमकाते मिला। उसकी पहचान आकाश देवदास (20), पिता तुलसी देवदास, निवासी समोदा, आरंग  के रूप में हुई है।


अन्य पोस्ट