रायपुर

हेल्थकेयर के छात्राओं ने अस्पताल भ्रमण किया
27-Nov-2026 8:39 PM
 हेल्थकेयर के छात्राओं ने अस्पताल भ्रमण किया

रायपुर, 27 नवंबर। नवीन व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत हेल्थकेयर ट्रेड में अध्ययनरत मायाराम सुरजन शासकीय हिंदी हायर सेकेंडरी स्कूल चौबे कॉलोनी की छात्राओं ने एक निजी अस्पताल का अध्ययन भ्रमण किया।

प्राचार्य अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन,  हेल्थ केयर शिक्षिका सीमा वर्मा के नेतृत्व में अस्पताल के जनरल वार्ड ऑपरेशन थिएटर एक्स-रे , पैथोलॉजी लैब, जनरल वार्ड का भ्रमण और नर्स, डॉक्टर द्वारा दी गई मरीजों से उनके स्वास्थ्य संबंधी  जानकारी ली ।


अन्य पोस्ट