रायपुर

सुरेश ज्वेलर्स श्रीनगर में असफल डकैती, दो नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार
27-Nov-2026 8:43 PM
सुरेश ज्वेलर्स श्रीनगर में असफल डकैती, दो नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 नवम्बर। सुरेश ज्वेलर्स श्रीनगर खमतराई में डकैती का प्रयास करने वाले  दो नाबालिग समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

  सुरेश ढ़ीमन ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया था । पुलिस के अनुसार वह सदर बाजार, रायपुर में रहता है तथा खमतराई श्रीनगर में सुरेश ज्वेलर्स नाम से ज्वेलरी दुकान को संचालित करता है। वह  13 नंवबर को रात्रि अपने ज्वेलरी दुकान में ताला लगाकर अपने घर के काम से बाहर चले गया था।  18 नवंबर को प्रार्थी जब वापस आया तो सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेज देखने पर पता चला कि 17 नवंबर की रात करीबन 12.00 बजे अज्ञात आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से उसके ज्वेलरी दुकान के बाहर लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरे के ऊपर कागज चिपका कर उसे ढंक दिया और गैस कटर की सहायता से दुकान के ताले को काट दिया गया था, किन्तु किसी कारणवश  चोरी करने में  असफल रहे।

खमतराई पुलिस में धारा 331(4), 305, 62 दर्ज कर तलाश कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस को  आरोपियों के संबंध में  जानकारी मिलने पर  खमतराई निवासी वासुदेव सरकार, गुंजन बार तथा श्रीमती नाज नौशाद को पकड़  कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ  मिलकर चोरी  स्वीकार किया । इस पर दोनों  नाबालिगों को भी  पकड़ा गया।

डकैती का प्रयास के साक्ष्य पाये जाने पर सभी आरोपी/अपचारियो के विरूद्ध धारा 310(4) बी.एन.एस. जोड़ी जाकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। सभी पांचो को गिरफ्तार कर उनसे घटना में प्रयुक्त 01 बाइक गैस सिलेण्डर लोहे का कटर मशीन, हेल्मेट, 04 मोबाईल फोन  जप्त कर सभी के विरूद्ध थाना में कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार- वासुदेव सरकार पिता बाबूलाल सरकार 25  शिवानंद नगर सेक्टर 01 जैना कालोनी खमतराई,  गुंजन बार पिता गौतम बार  18  नेहरू नगर कालोनी पानी टंकी के पास माहेश श्रीराम पुर थाना श्रीरामपुर जिला हुगली पश्चिम बंगाल हॉल वासुदेव सरकार का मकान शिवानंद नगर सेक्टर 01 जैना कालोनी खमतराई, श्रीमति नाज नौशाद सनादी पति नौशाद सलाउद्दीन सनादी  34  शिवानंद नगर सेक्टर 01 जेना कालोनी खमतराई, एक नाबालिग बालिका , बालक ।


अन्य पोस्ट