रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 नवम्बर। आज शाम साप्ताहिक इंटरनेशनल मार्केट बंद होने से पहले सराफे में सप्ताह की शुरुआत के मुकाबले दो दिन में बढ़त रही। गुरुवार शाम सोना 127000 और चांदी 151200 रूपए पर बंद हुआ था।
वहीं शुक्रवार को सुबह दोनों ही धातु बढ़त की ओर रहे। सुबह सोना 2200 रूपए बढ़त के साथ 129200 रूपए चांदी भी करीब 7000 रूपए की उछाल के साथ 158200 रूपए से कारोबार शुरू किया। वहीं दोपहर को सोना 130500 चांदी 16000 0 रूपए पहुंचा। शाम तक बढ़ोतरी बने रहने के संकेत हैं।
इस तरह से दो दिन मेसोना ?3500 प्रति 10 ग्राम एवं चांदी की कीमत 8800 प्रति किलोग्राम बढ़ी। यह बढ़त शादियों की खरीदारी की वजह से बताई गई है।
पीएचई, एसई, ईई समेत 43 अभियंताओं के तबादले
रायपुर, 27 नवंबर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग 43 अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण किया है। इनमें अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंता स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
यह आदेश जनगणना ड्यूटी में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा।