रायपुर

सडक़ हादसे में युवक की मौत, टाटा इंट्रा वाहन में लगी आग से 5 लाख का नुकसान
27-Nov-2026 8:43 PM
सडक़ हादसे में युवक की मौत, टाटा इंट्रा वाहन में लगी आग से 5 लाख का नुकसान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 नवम्बर। आरंग के अकोली रोड ओवरब्रिज के पास 24 नवंबर 2026 की रात सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद सडक़ किनारे खड़े टाटा इंट्रा वाहन में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दिए जाने से वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इससे करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, पंडरी रायपुर निवासी सुरेश श्रीवास अपने बेटे सागर श्रीवास एवं भतीजे ओमप्रकाश श्रीवास के साथ टाटा इंट्रा वाहन क्रमांक ष्टत्र04क्कश्व1339 में रायपुर से कलकत्ता की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अकोली रोड ओवरब्रिज मेन रोड आरंग के पास बोलेरो क्रमांक ष्टत्र04क्रक्च1220 का चालक बिना इंडिकेटर दिए सडक़ किनारे वाहन खड़ा किए हुए था।

बताया गया कि टाटा इंट्रा वाहन बोलेरो के पीछे जा टकराया। हादसे में वाहन चला रहे सागर श्रीवास के बाएं पैर में चोट आई, जबकि ड्राइवर सीट के बगल में बैठे ओमप्रकाश श्रीवास के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। हादसे में 24 नवंबर की रात्रि करीब 12:30 बजे मौके पर ही ओमप्रकाश श्रीवास की मौत हो गई। घटना के बाद टाटा इंट्रा वाहन सडक़ किनारे खड़ा था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाहन में आग लगा दी गई, जिससे पुराना इस्तेमाल किया जा रहा वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। वाहन मालिक के अनुसार इससे करीब 5 लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है।

प्रार्थी सुरेश श्रीवास ने घटना की जानकारी देवब्रत मुखर्जी एवं अपने बड़े भाई रमेश श्रीवास को दी। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने रिपोर्ट को अपने बताए अनुसार सही होना बताया है।


अन्य पोस्ट