रायपुर
पकड़े जाने के डर से एक धमतरी दो नागपुर भागे थे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 नवंबर। लोधीपारा चौक स्थित खेल एरिना स्पोर्ट्स शोरूम में चोरी के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गए 2. 56 लाख नगदी में से 2 लाख 52 हजार 700 रुपये बरामद किए हैं। इसके अलावा दुकान से चोरी किया गया पीओआई पॉवर स्विच भी जब्त किया है।
शोरूम संचालक ऐश्वर्य मार्या ने बताया कि 24 नवंबर की रात करीब 9.30 बजे दुकान बंद कर शटर में ताला लगाया था। दूसरे दिन सुबह 10 बजे जब दुकान खोलने गए तो शटर का ताला टूटा मिला। अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़मरोड़ किया गया था। गल्ले में रखे 2,56,163 रुपये और पॉवर स्विच भी गायब थे।
जांच के दौरान पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। जिसमें 2 बजे लाल रंग की हुडी पहने और चेहरा ढके एक संदिग्ध की दिखाई दीं।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की निशानदेही पर आरोपी चोरी के बाद अलग-अलग स्थानों पर चले गए थे। जिसे पुलिस ने धमतरी और नागपुर में पतासाजी कर पक ड़ा।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की रकम बरामद किया है।