रायपुर

बेकरी, शराब दुकान अहाता में भारी गन्दगी, 10-10 हजार का जुर्माना
27-Nov-2026 8:38 PM
 बेकरी,  शराब दुकान अहाता में भारी गन्दगी, 10-10 हजार का जुर्माना

 छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर, 27 नवंबर। जोन स्वास्थ्य अधिकारी  आत्मानंद साहू ने वार्ड  60 क्षेत्र के अयोध्या नगर में चाँद बेकरी की स्वच्छता का औचक निरीक्षण किया । इस  दौरान  बेकरी में भारी गन्दगी और स्वच्छता का अभाव था ।  सम्बंधित बेकरी के संचालक को भविष्य के लिए  कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दे  10000 रूपये का जुर्माना किया गया। जोन 6 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव शराब दुकान अहाता में गन्दगी  संचालक पर 10000 रूपये का  जुर्माना लगाया गया।


अन्य पोस्ट