रायपुर
संत यतिराज आचार्य ने मां महामाया का आशीर्वाद लिया
27-Nov-2026 8:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 नवंबर। श्री दुधाधारी मठ, मठ पारा रायपुर में ब्रह्मलीन गुरुदेव वैष्णव दास महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर 29 नवंबर तक श्री राम कथा जारी है। इस राम कथा के दौरान संत सम्मेलन भी हो रहा है। कथा वाचक स्वामी डॉ यतिराज आचार्य, महंत डां रामसुंदर दास के साथ कल महामाया मंदिर पहुंचकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया।
महामाया मंदिर के व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा ने बताया है कि इस अवसर पर न्यास समिति के सचिव दुर्गा प्रसाद पाठक पुजारी पं श्रीकांत पांडे, पं मनोज शुक्ला, पं लक्ष्मी कांत पांडे, मैनेजर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा लेखपाल पं भावेश शुक्ला, ललित शुक्ला, सहित पदाधिकारी उपस्थित थे। दोनों अतिथि संतों का पुष्पहार शाल श्रीफल एवं चुनरी अर्पित कर अभिनंदन किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे