रायपुर
रायपुर, 27 नवंबर। शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में संविधान दिवस मनाया गया। सभी उपस्थित प्राध्यापिकाओं एवं छात्राओं ने सामूहिक रूप से भारतीय संविधान की संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के आदर्शों को अपने जीवन व आचरण में अपनाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, विशिष्ट अतिथि, सभापति, जिला पंचायत रायपुर, श्रीमती स्वाती वर्मा, निजी मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. श्रीकांत वर्मा, डॉ. प्रीति सतपथि , प्राचार्य डॉ. एम. एल. वर्मा, संयोजक डॉ. सीमा खान ने संविधान अपने वक्तव्य रखे।
डॉ. जया तिवारी, डॉ. वैभव आचार्य, डॉ. प्रेमलता तिवारी, डॉ. ऋचा टिकरिहा, डॉ. रागिनी पाण्डेय,डॉ कल्पना मिश्रा, डॉ रितु मारवाह ,डॉ. मंजू कोचे, डॉ. प्रमिला नागवंशी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थिति में कार्यक्रम का संचालन डॉ. गौतमी भतपहरी व आभार डॉ. उज्ज्वला सिंह ने व्यक्त किया।
विद्यार्थियों को दिलाई गई संविधान की शपथ
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैरालीगल वॉलंटियर मोहिनी दीप ने
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय , नवीन शासकीय महाविद्यालय अमलीडीह, पीजी गर्ल्स हॉस्टल में
विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।उन्होंने सभी विद्यार्थियों को संविधान के प्रति निष्ठा रखने, देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने और अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की शपथ दिलाई गई।
आओ अपने संविधान को जाने स्पर्धा
लायन्स क्लब रायपुर नमन की अध्यक्ष एम जे एफ लायन मधु यादव ने
गुरुवार को कटोरा तालाब स्थित संत कंवरराम कन्या शाला में संविधान को एकता का आधार बताते हुए बच्चों से उसकी महत्ता संबंधी प्रश्नोत्तरी के साथ चर्चा की। कार्यक्रम में प्राचार्या श्रीमती शची विस्वास लायन किरण राजेश यादव, मीना वाधवा, शैलेश कोहली, डॉक्टर शेषा सक्सेना, सरोज सैफी ने बालिकाओं और शिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं कलम देकर उत्साहवर्धन किया।
कलेक्टर ने पूछे संविधान से संबंधित प्रश्न
टाउनहॉल में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से संविधान के आदर्शों, मूल्यों एवं लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संविधान से संबंधित विभिन्न प्रश्न भी पूछे।