रायपुर
ट्रैफिक चेकिंग 253 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई
24-Nov-2026 7:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 नवंबर। आगामी लोक अदालत के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार रात शहर के तेलीबांधा, पचपेड़ी नाका, भाटागांव, टाटीबंध, भनपुरी, पंडरी, फाफाडीह, शारदा चौक एवं कालीबाड़ी में सघन वाहन जांच की गई। इस दौरान बिना नंबर प्लेट एवं नंबर प्लेट से छेड़छाड़, मॉडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म, दोपहिया वाहनों में तीन सवारी, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, प्रदूषण संबंधी नियमों का उल्लंघन, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना, चोरी के वाहन, रॉन्ग साइड वाहन चलाना, नो एंट्री में प्रवेश तथा प्रेशर हॉर्न के उपयोग जैसे नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न धाराओं के तहत 253 वाहन चालकों पर विरुद्ध चालान किया। यह अभियान जारी रहेगा ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे