रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 नवंबर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने प्रदेश संगठन में नई नियुक्तियों का आदेश जारी किया है। 7 माह पूर्व मई में विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति के बाद यह पहला बदलाव है। इसके तहत प्रदेश स्तर पर उपाध्यक्ष और महासचिव के साथ ही 17 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इनके अलावा 7 उपाध्यक्ष, 6 महासचिव भी नियुक्त किए गए।
जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार, रायपुर शहर में प्रगति बाजपेयी और रायपुर ग्रामीण में बरखा साहू को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बिलासपुर शहर की जिम्मेदारी प्रीति पाटनवार और बिलासपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी सीमा पांडेय को सौंपी गई है। इनके अलावा दुर्ग शहर में प्रेमलता साहू और दुर्ग ग्रामीण में योगिता चंद्राकर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रायगढ़ में संगीता गुप्ता और कवर्धा में अन्नपूर्णा चन्द्रकार को नई जिम्मेदारी दी गई है। सूरजपुर शहर में लिली राजवाड़े और सूरजपुर ग्रामीण में बबीता गुप्ता को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है।