रायपुर

स्टाक मार्केट में निवेश से मुनाफे का झांसा, वृद्धा से 6.89 लाख की साइबर ठगी
23-Nov-2026 7:37 PM
स्टाक मार्केट में निवेश से मुनाफे का झांसा, वृद्धा से 6.89 लाख की साइबर ठगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 नवंबर। स्टाक मार्केट में निवेश में मुनाफे का झांसा देकर वृद्धा से 6.89 लाख रुपए की साइबर ठगी कर ली गई। पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों पर आईटी एक्ट का मामला दर्ज किया है।

राजेन्द्र नगर पुलिस के अनुसार गोल्डन टावर अमलीडीह निवासी श्रीमती भावना चंदानी ने कल रात रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार एक माह पहले 23 अक्टूबर को आधी रात श्रीमती भावना को 9435317434 से अज्ञात कालर ने फोन किया। उसने स्टाक मार्केट में निवेश करने पर अधिक मुनाफे की बात कही। उसकी बातों में आकर भावना ने हामी भर दी। इस पर उसने , भावना को अपने वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। और उसके बाद दो अलग-अलग नंबरों पर,निवेश के नाम पर भावना से 689100 रूपए ट्रांसफर कराए।

शुरूआत में थोड़ी रकम मुनाफे में मिलने और उसके बाद नदारद रहने पर भावना को ठगे जाने का अहसास हुआ। इसके बाद रविवार रात राजेन्द्र नगर थाने में धारा 66 डी आईटी एक्ट और 318-4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से पड़ताल शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट