रायपुर

लड्डू गोपाल का पुन्नी मेला
24-Nov-2026 4:05 PM
लड्डू गोपाल का पुन्नी मेला

तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / जय गोस्वामी


‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 नवंबर।  भगवान श्रीकृष्ण जिन्हें लड्डू गोपाल भी कहा जाता है ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर महादेव घाट में पवित्र डुबकी लगाई। उनके सेवादार भक्त सुनील वैष्णव गुढिय़ारी से लेकर खारून तट पहुंचे थे। सुनील ने बताया कि वह हर वर्ष पुन्नी स्नान के लिए उन्हें लेकर आते हैं। सुनील का कहना है कि वे लड्डू गोपाल का अपने पुत्र की तरह लालन पालन करते हैं।  गर्मियों में उनके लिए कूलर और ठंड में गर्म कपड़ों से सुरक्षा देते हैं। इतना ही नहीं वे अपने गांव भी जाते हैं तो साथ लेकर जाते हैं।

 

 


अन्य पोस्ट