रायपुर
पैसो की मांग करने वाले अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाही-अमित
24-Nov-2026 7:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 नवंबर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कांकेर में स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त एवं अन्य लोगों के विरुद्ध एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) द्वारा की गई रंगे हाथों गिरफ्तारी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर पूरी कठोरता से कार्य कर रही है। श्री चिमनानी ने कहा कि हमारी सरकार आम नागरिकों और व्यापारियों को भयमुक्त और पारदर्शी व्यवस्था देने के लिए प्रतिबद्ध है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे