रायपुर

मितानिन बहनों की सेवा समाज के लिए प्रेरणास्रोत-मिश्रा
24-Nov-2026 7:01 PM
मितानिन बहनों की सेवा समाज के लिए प्रेरणास्रोत-मिश्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 नवंबर। मितानिन दिवस के अवसर पर सोमवार को जगन्नाथ मंदिर परिसर में रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने क्षेत्र की सभी मितानिन बहनों का सम्मान कर उनके सेवा, समर्पण और समाज के प्रति योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

 मिश्रा ने कहा कि मितानिन बहनें  ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने से लेकर जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोडऩे तक उनका योगदान सराहनीय है।आपका कार्य केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रति सेवा और संवेदनशीलता का उदाहरण है।


अन्य पोस्ट