रायपुर

कचरा कलेक्शन में लापरवाही, रामकी पर 19.51 लाख का जुर्माना
24-Nov-2026 7:02 PM
कचरा कलेक्शन में लापरवाही, रामकी पर 19.51 लाख का जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 नवंबर। नगर निगम ने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में लापरवाही के  लिए एजेंसी पर 19,51,300 रुपए का जुर्माना लगाया है। मेसर्स डेल्ही एमएसडब्ल्यू सॉल्यूशन लिमिटेड (रामकी)  को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि व्यवस्था में सुधार न होने पर नगर  निगम अधिनियम एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत् और कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 रात्रिकालीन विशेष सफाई व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत रात में 18 कचरा संग्रहण वाहन लगातार संचालित किए जा रहे है।


अन्य पोस्ट