रायपुर

अमेरिका गए दंपत्ती के सूने मकान में सेंधमारी
23-Sep-2026 6:12 PM
अमेरिका गए दंपत्ती के सूने मकान में सेंधमारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 सितंबर। डीडी नगर और तिल्दा नेवरा इलाके में चोरी की दो घटनाएं सामने आई हैं। दोनों ही मामलों में अज्ञात चोर ने ताला तोडक़र चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में धारा 305 ए, 331-4 का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला डीडीनगर थाना के शांति विहार का है। अश्विन कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम दतरेंगा स्कूल में शिक्षक के पद पर है। 22 सितंबर की सुबह 8.30 बजे उन्हें डॉ. राजेश दुबे का व्हाट्सअप कॉल आया। जो अपने बेटी के घर अमेरीका गए हुए डॉ. दुबे ने बताया कि पड़ोसी सागर जैन ने फोन कर उनके शांति विहार कॉलोनी, डंगनिया स्थित मकान में चोरी होने की जानकारी दी है। 21 सितंबर की रात 11 बजे मकान में लगे मेन गेट का दरवाजा सही-सलामत और ताले में बंद था। लेकिन 22 सितंबर की सुबह दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। कमरों में रखी चार अलमारियों के लॉक टूटे हुए थे। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था।

अश्विन कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर व्हाट्सअप वीडियो कॉल के माध्यम से डॉ. दुबे को घर की स्थिति दिखाई। डॉ. दुबे के अनुसार, अलमारी के लॉकर में 30 हजार रुपए , सोने-चांदी के आभूषण रखे थे। जिसे किसी अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।

फूलो और मरकाम के फोन हैक: राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, और विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम के फोन हैक कर लिए गए हैं। हैकर ने वाट्सएप ऐप हैक कर लोगों से पैसे की मांग की है। दोनों नेताओं ने ऐसा न करने की सलाह दी है।


अन्य पोस्ट