रायपुर

सेवा संकल्प अभियान रायपुर में 25 से पदयात्रा सप्ताह
22-Sep-2026 7:45 PM
सेवा संकल्प अभियान रायपुर में 25 से पदयात्रा सप्ताह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 सितंबर। पीएम मोदी के 25 वर्षीय कार्यकाल के उपलक्ष्य में  25 सितम्बर को  दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नशा मुक्त अभियान चलाएगी। यह जानकारी देते हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा ने बताया कि  25 सितंबर से 2 अक्टूबर  तक पदयात्रा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। आठ दिवसीय इस जनजागरूकता अभियान में नशामुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा।

पदयात्रा का शुभारंभ 25 सितंबर को दोपहर 3 बजे तेलीबांधा थाना चौक स्थित पंडित दीनदयाल उ प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगा। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय सहित सांसद, मंत्री, विधायक,  शामिल होंगे। पहले दिन यह यात्रा तेलीबांधा होते हुए शहीद भगत सिंह चौक, गौरव पथ पहुंचेगी तथा रविग्राम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।

इसके बाद 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक पदयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। इस दौरान कलेक्टोरेट चौक, शारदा चौक, तात्यापारा, नवीन मार्केट, रामसागर पारा, गुरुनानक चौक, मौदहापारा, फाफाडीह, सरदार वल्लभ भाई चौक और पंडरी सहित विभिन्न स्थानों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा।

2 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे मेडिकल कॉलेज सभागार में पदयात्रा सप्ताह का समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में  राज्यपाल रमेन डेका की उपस्थिति रहेगी।  विधायक श्री मिश्रा ने नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न वर्गों से पदयात्रा सप्ताह में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने का आह्वान किया है। इस यात्रा के दौरान यात्रा मार्ग पर स्थित शराब दुकानों के बंद करने के प्रश्न को मिश्रा हंसकर टाल गए।


अन्य पोस्ट