रायपुर

स्पष्ट लक्ष्य, दृढ़ संकल्प और सतत परिश्रम से सफलता निश्चित- मूणत
22-Sep-2026 7:42 PM
स्पष्ट लक्ष्य, दृढ़ संकल्प और सतत परिश्रम से सफलता निश्चित- मूणत

रायपुर, 22 सितंबर। शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय के दीक्षारंभ कार्यक्रम में राजेश मूणत सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।अपने संबोधन में श्री मूणत ने  बताया कि परिसर में 7 करोड़ की लागत से ऑक्सी जोन 80 लाख रुपए की लागत से लाइब्रेरी, 25 लाख की लागत से कैंटीन निर्माण का कार्य चल रहा है।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक सुविधाओं एवं अधोसंरचना का विस्तार आवश्यक है।  उन्होंने बताया किगुढिय़ारी नवीन महाविद्यालय के लिए  ?4.65 करोड़ से भवन निर्माण का कार्य द्रुत गति से चल रहा है ।उन्होंने यह भी बताया कि अटारी महाविद्यालय में अंग्रेजी के साथ साथ हिंदी माध्यम से भी अध्ययन कार्य हो इसके लिए गंभीर प्रयास जारी है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उच्च शिक्षा की सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।श्री मूणत ने विद्यार्थियों को पुन: शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें और उसे प्राप्त करने के लिए पूरी लगन एवं मेहनत के साथ निरंतर प्रयास करें। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, विद्यार्थी एवं महाविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट