रायपुर
रायपुर, 22 सितंबर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एवं उद्यानशास्त्री स्वर्गीय डॉ. मणिशंकर शर्मा की स्मृति में प्रदान किया जाने वाला प्रतिष्ठित ‘कृषि रत्न सम्मान–2026’ इस वर्ष इंदिरा गांधी कृविवि के प्राध्यापक डॉ. संजय के. द्विवेदी को प्रदान किया गया। यह सम्मान स्व शर्मा के परिजन हर वर्ष प्रदान करते हैं। डॉ. द्विवेदी ने शस्य विज्ञान के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक समय से शोध एवं अध्यापन के साथ वैज्ञानिक तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।डॉ. द्विवेदी ने 150 से अधिक शोध-पत्रों, पुस्तकों, अध्यायों एवं तकनीकी प्रकाशनों के माध्यम से कृषि विज्ञान के क्षेत्र में योगदान दिया है। उन्हें श्रेष्ठ वैज्ञानिक, युवा वैज्ञानिक एवं श्रेष्ठ भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना केंद्र सहित 15 से अधिक प्रतिष्ठित सम्मान, छात्रवृत्तियाँ एवं प्रशस्तियाँ प्राप्त हो चुकी हैं।