रायपुर

सुस्त जोन अधिकारियों पर भडक़े सोनी
22-Sep-2026 7:27 PM
सुस्त जोन अधिकारियों पर भडक़े सोनी

बार बार सडक़ों को खोदना तत्काल बंद करने कहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 सितंबर। दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने निगम के जोन 4 कार्यालय पहुंचकर रायपुर दक्षिण विधायक निधि के स्वीकृत विकास कार्यों की समीक्षा की।

 और अब तक प्रारम्भ नहीं किये जाने पर जोन 4 के सम्बंधित अधिकारियों की इसमें सुस्त कार्यप्रणाली पर  जमकर फटकार लगायी और अगले 15 दिनों के भीतर  सभी स्वीकृत विकास कार्य करवाने  दक्षिण विधायक निधि के नवीन विकास कार्य प्रारम्भ करवाने के निर्देश जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी और कार्यपालन अभियंता  शेखर सिंह को दिए। सोनी ने  जोन 4 के मध्य क्षेत्र के वार्डो की वर्तमान सफाई व्यवस्था को लचर बताया और सफाई व्यवस्था सभी वार्डो में तत्काल सुधारने का कार्य वार्डो में पार्षदों के साथ घूमकर करवाने कहा।  सोनी ने वार्डो में पाईप लाइन सुधार और केबल डालने के नाम पर बार - बार सडक़ों को खोदा जाना तत्काल बंद करने कहा।


अन्य पोस्ट