रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 सितंबर। कौशिल्या माता विहार सेक्टर 13 मे कमलेश्वर महादेव शिवालय प्रांगण में 5 वें गणेशोत्सव जय श्री राम नि:शुल्क सैन्य प्रशिक्षण केन्द्र के स्टूडेंट्स ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। साथ ही निवासियों ने भी भाग कविता, क्लासिकल डांस,ब्रेक डांस,सोलो डांस,गीत संगीत प्रस्तुत किया। पन्नालाल सिन्हा ने जादू दिखाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बालमुकुंद शर्मा और अध्यक्षता डॉक्टर सुजीत परिहार ने की। सभी 35 प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने नगद उपहार दिया द्य इस अवसर पर कमलेश्वर महादेव समिति के अध्यक्ष प्रकाश साहू सचिव राजेंद्र बोरकर कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता सह सचिव नीरज साहू प्रताप पारेख विनोद बाघ, आर पी साहू, पूर्व रेंजर हीरा सिंह ठाकुर गौतम साहू टी आर साहू वात्सल्य ईश्वर वर्मा रमेश गुप्ता किशन साहू ,संतोष गुप्ता आर के माली श्रीमती पूर्णिमा साहू श्रीमती खिलेश्वरी साहू श्रीमती झांसी साहू श्रीमती दुलारी देवी सिन्हा श्रीमती प्रियंका गुप्ता उपस्थित थे।