रायपुर

विसर्जन तक इन मार्गों पर भारी मध्यम और हल्के मालवाहक नहीं आ सकेंगे
20-Sep-2026 6:57 PM
विसर्जन तक इन मार्गों पर भारी मध्यम और हल्के मालवाहक नहीं आ सकेंगे

तेलघानी नाका, स्टेशन क्षेत्र  में हल्के वाहन रात 11 बजे तक आ जा नहीं सकेंगे

अगले बरस तू जल्दी आ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 सितंबर। तेलघानी नाका एवं स्टेशन क्षेत्र के मार्गों से शाम 5  बजे से रात्रि 7  बजे तक 02 घंटे के लिए हल्के मालवाहक वाहन (पिकप, टाटा एस, आटी ट्रेलर, समस्त प्रकार के हल्के मालवाहक वाहन) के आवागमन एवं प्रवेश को प्रतिबंधित किया  है।

वर्तमान में रायपुर शहर में गणेश प्रतिमाओं एवं साज सज्जा को देखने शाम से रात्रि तक दर्शकों की भीड़ हो रही है। इस वजह से यातायात बाधित होने से नागरिकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है साथ ही यातायात संचालन में कठिनाई हो रही है। दर्शकों के सुरक्षित आवागमन  के दृष्टिकोण से

पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने हल्के मालवाहकों के आवागमन के प्रतिबंधित समय शाम 05.00 बजे से रात्रि 7.00 बजे तक की अवधि को 27 सितंबर तक रात 11 बजे तक बढ़ा दिया है।

तब तक  वैकल्पिक मार्ग फाफाडीह चौक से शास्त्री चौक महिला थाना चौक बुढ़ेश्वर चौक लाखेनगर चौक-आश्रम तिराहा चौक-आमापारा तिराहा-अग्रसेन चौक मार्ग उपलब्ध होने से बढ़ाया जाना उचित होगा।

 गणशोत्सव पर्व के उपरांत  28 सितंबर से उक्त क्षेत्र में वाहनों के लिए किए गए पूर्व प्रतिबंधित आदेश यथावत प्रभावशील रहेगा।

ये मार्ग 27 तक प्रतिबंधित

 अग्रसेन चौक से भैंसथान मार्ग-तेलधानीनाका चौक,  राठौर चौक से तेलघानीनाका चौक, फाफाडीह चौकस्टेशन चौक तेलघानी नाका चौक, चुनाभ_ी से गुढिय़ारी अंडरब्रिज-नर्मदापारा होकर स्टेशन चौक निकास गेट, कर्मा चौक रामनगर से रामनगर ब्रिज एवं अंडरब्रिज होकर तेलघानीनाका चौक, नहरपारा संजयगांधी चौक से स्टेशन गुरूद्वारा की ओर।

इन 19 रास्तों पर भारी मालवाहक प्रतिबंधित

इसी तरह से रिंग रोड 1 एवं 2  से शहर में  आने वाले 19 रास्तों से मध्यम एवं भारी मालवाहकों के प्रवेश एवं आवागमन को प्रात: 5.00 बजे से रात्रि 2.00 बजे तक   प्रतिबंधित किया गया है।

तेलीबांधा थाना के सामने चौक, केनाल रोड प्रवेश मार्ग रिंग रोड 01,  महावीर नगर चौक रिंग रोड 01, राजेन्द्र नगर चौक रिंग रोड 01, पचपेड़ीनाका चौक रिंग रोड 01,  संतोषीनगर चौक रिंग रोड 01,  भाठागांव चौक रिंग रोड 01

कुशालपुर चौक रिंग रोड 01,  रायपुरा चौक रिंग रोड 01,  डीडी नगर प्रवेश मार्ग रिंग रोड 01,  अरिहंत नगर प्रवेश मार्ग रिंग रोड 01

टाटीबंध चौक: हीरापुर टर्निंग रिंग रोड नंबर 02,  गोगांव तिराहा रिंग रोड नंबर 02, गोंदवारा तिराहा रिंग रोड नंबर 02, पाटीदार भवन के सामने तक भनपुरी,  विधानसभा रोड में व्हीआईपी तिराहा,  एक्सप्रेस-वे ब्रिज के नीचे रिंग रोड 01 से कचना रेलवे क्रासिंग।


अन्य पोस्ट