रायपुर

28 के चुनाव में बीजेपी सरकार को बेदखल करना है - बैज
20-Sep-2026 6:56 PM
28 के चुनाव में बीजेपी सरकार को बेदखल करना है - बैज

ब्लाक अध्यक्षों का शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 सितंबर। कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्षों के संभागवार प्रशिक्षण का अंतिम शिविर रविवार को रायपुर में शुरू हुआ। रायपुर संभाग के 74 ब्लॉक अध्यक्षों और जिला मास्टर ट्रेनरों  का तीन दिवसीय  प्रशिक्षण शिविर जोरा स्थित प्रतिष्ठा मांगलिक भवन में आयोजित है। शिविर में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस चाह रही है कि हर मुद्दा गंभीरता के साथ लोगों तक पहुंचे। प्रशिक्षण का मकसद भी यही है।

शिविर को लेकर चीफ चीफ दीपक बैज ने कहा कि पूरे प्रदेश में एआईसीसी के निर्देश पर प्रशिक्षण शिविर चल रहा है।इसकी शुरुवात हमने बस्तर से की थी। बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा संभाग के बाद आज से रायपुर संभाग में शुरू हुआ।  बैज ने कहा कि आने वाले समय के लिए हम ब्लॉक अध्यक्षों को मानसिक रूप से हम तैयार कर रहे हैं।हमारा मकसद सरकार के खिलाफ लडऩा है। 2028 चुनाव में बीजेपी सरकार को बेदखल करना है।

नेताम बोले टाइमपास: इस पर भाजपा नेता व कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि कांग्रेस नेता टाइमपास के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं। अपने नेताओं को देख कांग्रेस कार्यकर्ताओं में निराशा है। नेताम ने चुटकी ली कि कांग्रेस में सीएम पद के 5 दावेदार हैं और कोई भी एक दूसरे से सहमत नहीं हैं। अच्छा है कांग्रेसी ख्याली पुलाव पकाते रहें।


अन्य पोस्ट