रायपुर
सेंट्रल जीएसटी का कुम्हारी स्टेशन के पास अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा
20-Sep-2026 6:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दो मशीने और 30 बोरा गुटखा जब्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 सितंबर। सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने राजधानी पार कुम्हारी स्टेशन चौक क्षेत्र में रविवार को अवैध गुटखा निर्माण फैक्ट्री पर छापा मारा।
टीम ने गुटखा बनाने वाली दो मशीनें और लगभग 30 बोरा तैयार गुटखा जब्त किया है। गुप्त सूचना मिलने पर तीन वाहनों में पहुंची 12 सदस्यीय टीम ने गोदाम के भीतर पहुंचकर गहन जांच शुरू की। अधिकारियों ने गोदाम में मौजूद विभिन्न कारोबारी दस्तावेज और अन्य सामग्रियों की भी पड़ताल की। कार्रवाई और जब्ती की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम सभी जब्त मशीनों तथा गुटखे के बोरों को वाहनों में लादकर रायपुर लौट आई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पूरी जांच होने के बाद ही कर चोरी जानकारी सामने आएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे