रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 सितंबर। आरक्षण बचाओ मंच के हजारों लोगों ने रविवार को राजधानी में आरक्षण बचाओ रैली निकाली। पहले अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर प्रदर्शन किया । इसके बाद लोकभवन जाकर राज्यपाल रमेन डेका को ज्ञापन देने का कार्यक्रम घोषित किया था। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के चलते जिला प्रशासन के अधिकारियों ने घासीदास संग्रहालय के पास मंच के नेताओं से ज्ञापन लिया। इसमें शासकीय विभागों में पदोन्नतियों में आरक्षण रोस्टर का पालन, आरक्षण नियमों का पूर्ण क्रियान्वयन, बैकलाग पदों के लिए विशेष भर्ती,एससी एसटी,टीसीपी बजट का संरक्षण, ठेका आउटसोर्सिंग और बैकडोर भर्ती पर रोक, सामाजिक न्याय और प्रतिनिधित्व की रक्षा की मांग की गई। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवाओं जेन जी की भागीदारी रही। इसका नेतृत्व नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र रावटे,हेमराज डाहरे, सूर्यकांत, नरेंद्र मंडावी आदि कर रहे थे।