रायपुर
नमूना और प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा 26002 ने नहीं दी
20-Sep-2026 6:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 सितंबर। कर्मचारी चयन मंडल ने रविवार को खाद्य विभाग के अंतर्गत नमूना सहायक,प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित की। इसके लिए पूरे प्रदेश में कुल 59500 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इन पंजीकृतों में से 56.30 प्रतिशत 33498 उपस्थित रहे । 26002 अनुपस्थित रहे राजधानी के 49 परीक्षा केंद्रों में 15965 अभ्यर्थियों में से 8449 ही शामिल हुए। वहीं 7316 ने परीक्षा नहीं दी। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित के सवाल कुछ कठिन रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे