रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 सितंबर। शहर में जारी गणेश उत्सव के दौरान स्थल सजावट देखने श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही, पंडालों में होने वाली भीड़ तथा प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने ट्रैफिक पुलिस ड्रोन से भी नजर रखे हुए है ।
ड्रोन के माध्यम से भीड़ एवं यातायात दबाव वाले क्षेत्रों की पहचान तथा आवश्यकता के अनुरूप त्वरित प्रबंधन किया जा रहा है। प्रमुख गणेश पंडालों एवं आसपास के क्षेत्रों में भीड़ की स्थिति पर निगरानी। प्रमुख मार्गों पर यातायात के दबाव एवं जाम की स्थिति की पहचान। आवश्यकता के अनुसार यातायात पुलिस बल की त्वरित तैनाती एवं पुनर्स्थापना।
यातायात के सुचारू संचालन हेतु वैकल्पिक मार्ग एवं डायवर्जन व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता। उत्सव के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित समन्वय एवं आवश्यक कार्रवाई। पुलिस ने सभी गणेश उत्सव समितियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि पंडालों एवं प्रमुख मार्गों के आसपास अनावश्यक रूप से वाहन खड़े कर यातायात मार्ग को बाधित न करें। साथ ही,एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए मार्ग सदैव खुला रखें।