रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 सितंबर। कर्मचारी नेता एवं छत्तीसगढ़ पेंशनर्स एसोसिएशन जिला रायपुर के संरक्षक विजय कुमार झा ने बताया है कि प्रदेश में ऑन लाइन अवकाश आवेदन प्रस्तुत करने की व्यवस्था राज्य सरकार ने बनाई है। इसके अंतर्गत आकस्मिक अवकाश, अर्जित अवकाश, मेडिकल अवकाशसभी प्रकार के अवकाश को ऑनलाइन अपलोड करकेकार्यालय प्रमुख के माध्यम से विभाग को स्वीकृति के लिए भेजा जाता है। वर्तमान में एच्छिक अवकाश का उपभोग करना हो तो ऑनलाइन इसकी व्यवस्था नहीं है और न हीं एच्छिक अवकाश ऑनलाइन वर्णित है कि कौन-कौन तिथियां में 1 वर्ष में एच्छिक अवकाश की पात्रता होगी। श्री झा ने कहा है या अनेक विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। उदाहरणानार्थ संस्कृति विभाग में वहां के कर्मचारी रविवार को काम करते हैं क्योंकि म्यूजियम में अवकाश के दिन में आम जनता अवलोकन हेतु आती हैं। पर्यटन के दृष्टिकोण से परिवार समेत घूमते हैं।इसलिए रविवार को कार्य करना अनिवार्य होता है। सोमवार को पर्यटन संस्कृति विभाग में अवकाश रहता है लेकिन रविवार के दिन अवकाश होने के बाद भी दिन भर कार्य करने तथा सोमवार को एच्छिक अवकाश होने अथवा विभागीय अवकाश होने के बाद भी उसका उल्लेख ऑनलाइन ना होकर रविवार को कार्य करने का उल्लेख नहीं होता। सोमवार को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज न होने से अवकाश के बाद भी अनुपस्थिति दर्ज होती है। कर्मचारी नेता श्री झा ने इन सब व्यवस्थाओं को तत्काल सुधार करने की मांग मुख्य सचिव श्री विकासशील से की है।