रायपुर

शादी में कम दहेज लाने पर महिला को प्रताडऩा, थाने में शिकायत
19-Sep-2026 7:43 PM
शादी में कम दहेज लाने पर महिला को प्रताडऩा, थाने में शिकायत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 सितंबर। शांति नगर, सिविल लाइन निवासी 28 वर्षीय महिला ने अपने पति, सास और ननंद पर दहेज मांगने और मानसिक एवं शारीरिक प्रताडऩा देने का आरोप लगाई हैं। महिला ने थाना जाकर ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर धारा 85 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मनदीप कौर ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 10 अप्रैल 2023 को सूरजपुर जिले के विश्रामपुर निवासी सतबीर सिंह हुंजन के साथ हुआ था। शादी के एक सप्ताह बाद से ही पति सतबीर सिंह, सास मंजीत कौर और ननंद रनजीत कौर उसे शादी में कम दहेज लाने को लेकर उसे ताने  दिया करते थे।उसे गरीब परिवार से आने की बात कहकर प्रताडि़त किया जाता था।

मनदीप ने शिकायत में आगे बताया कि दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट की गई और उसे दो बार घर से बाहर निकाल दिया गया।  उसने उस समय थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई। पति का शादी से पहले से ही किसी अन्य महिला के साथ संबंध है।  पति लंबे समय तक घर से बाहर रहते थे।

इस बीच 25 मई 2025 को दूसरी महिला ने उसे फोन पर उसके पति के साथ अपनी तस्वीरें और व्हाट्सऐप चैट भेजी थीं। जब उसने इस बारे में अपने पति से बात की तो पति ने उसके साथ गाली गलौज कर दूसरी महिला को नहीं छोडऩे की बात कही। इन सब से परेशान होकर मनदीन अपने मायके चली गई। बाद में परिवार के समझाने पर वह दोबारा ससुराल गई, लेकिन इसके बावजूद भी उसके साथ प्रताडऩा जारी रहा। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रथम दृष्टया का अपराध दर्ज किया।


अन्य पोस्ट