रायपुर
अतुल सिंघानिया हेल्थकेयर लीडर अवार्ड से सम्मानित
19-Sep-2026 7:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 19 सितंबर। एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ चैप्टर के सचिव अतुल सिंघानिया को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उनके नेतृत्व, व्यावसायिक योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर इमर्जिंग हेल्थकेयर लीडर अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है।जयपुर में आयोजित लीडरशिप समिट के समापन समारोह में वी. श्रीनिवास आईआईएस, मुख्य सचिव राजस्थान एवं डॉ. विनोद के. पॉल, पूर्व सदस्य, नीति आयोग द्वारा सम्मानित किया गया। अतुल सिंघानिया पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से अस्पताल प्रबंधन एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में कार्यरत हैं।
सम्मान प्राप्त करने के बाद सिंघानिया ने एएचपीआई के राष्ट्रीय नेतृत्व सहित छत्तीसगढ़ चैप्टर अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे