रायपुर

पावर कंपनी के अधिकारियों ने समझा मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान
19-Sep-2026 6:23 PM
पावर कंपनी के अधिकारियों ने समझा मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 सितंबर। राज्य विद्युत नियामक आयोग एवं  पावर कंपनीज़ के संयुक्त तत्वावधान में ‘स्वयं से साक्षात्कार’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्वामी महेश ने भारतीय ज्ञान परंपरा में वर्णित अपरा विद्या और परा विद्या की जानकारी देते हुए कहा कि अपरा विद्या वह है, जिसे इंद्रियों के माध्यम से देखकर, पढक़र और समझकर जाना जा सकता है, जबकि परा विद्या का संबंध सूक्ष्म एवं आंतरिक अनुभूति से है। उन्होंने बताया कि आत्मा और मन के माध्यम से शरीर की तंत्रिका प्रणाली तथा इंद्रियों के बीच समन्वय स्थापित होता है। उन्होंने मानव शरीर में वर्णित पंचकोश—अन्नमय कोष, प्राणमय कोष, मनोमय कोष, विज्ञानमय कोष और आनंदमय कोष की अवधारणा को भी विस्तार से समझाया। डॉ.गुप्ता ने मानव शरीर में ऊर्जा के संचार तथा षट्चक्र की अवधारणा पर कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का अपना आभामंडल होता है। आंतरिक ऊर्जा एवं चेतना को विकसित करने की भारतीय परंपरा में चर्चा की गई है।

कार्यशाला में आयोग के सदस्य  विवेक गनोदवाले, सचिव  सूर्यप्रकाश शुक्ला तथा पावर कंपनीज़ के एमडी एस.के. कटियार,  राजेश कुमार शुक्ला एवं  भीम सिंह कंवर विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन उपमहाप्रबंधक (जनसंपर्क) गोविन्द पटेल ने किया। आयोग की संयुक्त निदेशक श्रीमती प्राची श्रीवास्तव ने अतिथियों का परिचय दिया।


अन्य पोस्ट