रायपुर

पेंशनर्स संगठन ने तीन दिवसीय धरना पूर्ण
19-Sep-2026 6:22 PM
पेंशनर्स संगठन ने तीन दिवसीय धरना पूर्ण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 सितंबर। फोरम ऑफ सिविल पेंशनर्स संगठन ने तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन के आज अंतिम दिन शनिवार को बीएसएनएल परिमंडल कार्यालय खम्हारडीह में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान एआईबीडीपीए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पी के अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित हुए।प्रदर्शनकारी साथियों को परिमंडल सचिव जे एन नस्कर एवं  जी आर निषाद मंडल सचिव पोस्ट एवं रेल डाक सेवा  ने संबोधित किया। पेंशनर्स साथियों के मुख्य मांग पेंशन रिवीजन हेतु जारी आंदोलन को और मजबूती प्रदान करने  जिला सचिव गोवर्धन लाल साहू ने निवेदन किया। यह जानकारी हरिराम पाल जिला अध्यक्ष एआईबीडीपीए ने दी।


अन्य पोस्ट