रायपुर

एमडीटीआर से व्यापारी नाराज-आप
19-Sep-2026 6:20 PM
एमडीटीआर से व्यापारी नाराज-आप

रायपुर, 19 सितंबर। आम आदमी पार्टी प्रवक्ता विजय कुमार झा ने कहा है कि यूपीआई में एमडीआर लगने से देश के व्यापारी अत्यंत नाराज हैं। इसका दूसरा पक्ष आम जनता को भी अत्यंत परेशानी होगी।  झा ने कहा कि यू पीआई के चक्कर में कैशलेस की बजाय कैश बेस पर व्यापार करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इससे यूपीआई में एमडीआर के कारण जनता व व्यापारी दोनों परेशान रहेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक मुकेश अहलावत, सह प्रभारी सौरभ झा, प्रमुख प्रवक्ता एवं महासचिव सूरज उपाध्याय आदि ने प्रधान मंत्री एवं वित्त मंत्री से मांग की है कि इस पर तत्काल रोक लगाई जाए।


अन्य पोस्ट