रायपुर

बैंक कर्मचारियों का नवा रायपुर में धरना
18-Sep-2026 8:00 PM
बैंक कर्मचारियों का नवा रायपुर में धरना

रायपुर, 18 सितंबर। 5 डेज वर्किंग को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन छत्तीसगढ़  इकाई के बैनर तले शुक्रवार को बैंक कर्मचारी अधिकारी नवा रायपुर में धरना प्रदर्शन किया । राज्य सचिव वाई गोपाल कृष्णा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारियों ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, प्लॉट नं. 71, सेक्टर-24, अटल नगर में  कल एक दिवसीय धरना दिया है। राजधानियों में देशव्यापी प्रदर्शन की शुरूआत आज रायपुर से की गई। इसके बाद 28, 29 एवं 30 सितम्बर  को  तीन दिवसीय हड़ताल होगी ।


अन्य पोस्ट